बहराइच, मई 3 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच कर्नेलगंज मार्ग पर सखावत नगर के पास शनिवार की शाम दो तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके एक पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई जबकि दूसरे को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद एंबुलेंस का घंटे भर तक इंतजार करना पड़ा और अंततः पुलिस को निजी वाहन की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

घटना का विवरण हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बहराइच कर्नेलगंज मार्ग पर सखावत गांव के पास शाम को दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में भग्गड़वा के मजरे चौधरीगोड़ा निवासी दिलीप कुमार मिश्रा (45) पुत्र राम नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके एक पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार हरवा टांड़ के मजरे सारीपुरवा निवासी शिवा (22) पुत्र राकेश को हल्की चोटे...