उन्नाव, मई 2 -- असोहा, संवाददाता। किराने का सामान लेकर घर लौट रहे साइकिल सवार को तेज रफ्तार थार ने रौंद दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। असोहा थानाक्षेत्र के कालूखेड़ा चौकी अंतर्गत अनवरपुर गांव निवासी 52 वर्षीय ब्रजकिशोर पुत्र बजरंगबली शुक्रवार शाम करीब सात बजे पारा मोड़ पर किराने का सामान लेने गए थे। रात लगभग नौ बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर सन्डोली मोड़ के पास बने बस स्टॉप के करीब पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ब्रजकिशोर साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.