मेरठ, अगस्त 8 -- कंकरखेड़ा। कांवड़ यात्रा के दौरान गुरुवार देर रात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसा गुरुवार देर रात दो बजे कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के निकट के पास हुआ। तेज रफ्तार में आ रही तीन बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दिल्ली-दून हाईवे पर हुए सड़क हादसों में 16 कांवड़िये घायलघायलों का उपचार हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान 19 वर्षीय शिवा पुत्र ...