बहराइच, अक्टूबर 1 -- बहराइच, संवाददाता। नानपारा - लखीमपुर हाईवे के कुड़वा मोड़ पर सिंघानिया ढाबे के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोतीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर दूसरे का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लखीमपुर जिले की धौरहरा कोतवाली के अधरा गुलहरिया निवासी किशन (25) और नानपारा के पशु बाजार निवासी धर्मेंद्र (20) गुरुवार को सुबह बाइक से नानपारा पशु बाजार में बकरी खरीदने गए थे। यह भी पढ़ें- Bagaha News: सहोदरा में बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौके पर मौत दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। सुबह लगभग 10:50 बज...