तेज रफ्तार डीसीएम ने दो को मारी टक्कर, घेराबंदी कर पकड़ी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- फर्रुखाबाद । नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास मार्ग पर एक लकड़ी लदी बेकाबू डीसीएम ने पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी और फिर भागने के प्रयास में एक साइकिल सवार को भी घायल कर दिया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए करीब 20 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी चालक को डीसीएम समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि गांव बिरसिंहपुर निवासी ब्रजेश सिंह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मक्का लादकर मोहम्मदाबाद रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज नगर के बाईपास मार्ग पर सामने से आ रही एक लकड़ी लदी डीसीएम ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम में लदी लकड़ी ट्रैक्टर की छतरी से जा टकराई, जिससे छतरी के परखच्चे उड़ गए। अनहोनी को भांपते हुए ट्रैक्टर चालक ब्रजेश सिंह ने समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.