तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार कानूनगो की मौत
बाराबंकी, मई 15 -- बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में भानमऊ-जैदपुर मार्ग पर इसरौली सेठ गांव के पास शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में नवाबगंज तहसील में तैनात कानूनगो की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बाइक में टक्कर के बाद डीसीएम चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के गोरपुर गांव निवासी 59 वर्षीय हरिशंकर वर्मा नवाबगंज तहसील में कानूनगो पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह सतरिख क्षेत्र के कानूनगो थे। शुक्रवार सुबह वह अपने सहयोगी अखिलेश के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी जैदपुर थाना क्षेत्र में जैदपुर-भानमऊ मार्ग पर इसरौली सेठ गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.