कन्नौज, अगस्त 9 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे गश्ती दल और एंबुलेंस कर्मियों ने घायल चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9:25 बजे किलोमीटर संख्या 173 पर लेफ्ट हैंड साइड में जयपुर से लखनऊ जा रही डीसीएम आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। डीसीएम में हर्बल जूस के पैकेट लदे थे। बताया गया कि तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर की ओवरटेकिंग लेन और प्रथम लेन पर पलट गई। हादसे में डीसी...