कौशाम्बी, मार्च 27 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भोला चौराहा के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार डीजे वाहन व कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार भाजपा नेता और इंटर कालेज प्रबंधक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो वाहनों को चौकी ले गई जहां दोनो ने सुलह समझौता कर लिया। जानकारी के अनुसार जहानपुर निवासी मुन्ना पाल (32) पुत्र मोहन पाल भाजपा नेता हैं। गुरुवार शाम करीब चार बजे वह देवीगंज निवासी जीपीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमेश कुमार साहू के साथ अपनी आर्टिका कार से किसी आवश्यक कार्य से फतेहपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार भोला चौराहा के समीप पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डीजे वाहन ने गलत दिशा से आकर जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि कार का बगल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार सवारों को कोई ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.