बाराबंकी, अप्रैल 24 -- मसौली, संवाददाता। गोण्डा बहराइच हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई और करीब 500 मीटर तक रगड़ती चली गई। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लगभग 5 बजे थार कार रामनगर की ओर जा रही थी। मसौली चौराहे के पास नहर के निकट अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। तेज रफ्तार के कारण कार काफी दूर तक घिसटती रही। हादसे के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। बाद में लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त थार को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.