लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ,संवाददाता सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ चौराहे पर तेज रफ्तार डाले ने बाइक सवार रैपिडो सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रैपिडो चालक और पीछे बैठी युवती घायल हो गई।सेवन ए वरुणा इन्क्लेव निवासी वेद प्रकाश रैपिडो में अपनी बाइक चालते हैं। वेद प्रकाश ने बताया कि उन्होंने एक राइड उठाई। उसे अहिमामऊ चौराहा जाना था। अहिमामऊ चौराहा पार करते समय चौराहे पर पीछे से तेज रफ्तार डाले ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह और बाइक में पीछे बैठी युवती प्रिया दोनों सड़क पर जा गिरे। आरोप है कि भागने के चक्कर में चालक ने डाले को दोनों पर चढ़ाने का प्रयास किया। हादसे में पीड़ित की बाइक और मोबाइल टूट गया। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी में आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.