लखनऊ, फरवरी 17 -- बंथरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार डाला अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार मोहर्रम अली (45) उनकी पत्नी किस्मतुन्निशा और बेटी सुमायरा (10) घायल हो गईं। तीनों को कटी बगिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि घायल उन्नाव जिले के हसनगंज समदपुर जसमड़ा के रहने वाले हैं। हादसे के बाद भाग रहे डाला चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंपा। आरोपी चालक रहीमनगर पड़ियाना का रहने वाला प्रमोद साहू है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.