सीवान, अप्रैल 6 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़ा टेढ़िया मोड़ स्थित एनएच-227ए पर रविवार को तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर टायर जलाया, आगजनी की और मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों के प्रदर्शन से एनएच-227ए पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया जानकारी के अनुसार, सरेयां श्रीकांत वार्ड संख्या-1 रवीन्द्र शर्मा की पत्नी शीला देवी (56), अपने पुत्र अजय कुमार (22) के साथ स्कूटी से बसंतपुर आ रही थीं। जैसे ही वे मुड़ा टेढ़िया मोड़ के पास पहुंचीं, पीछे से आ रही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की तेज रफ्तार हाईवा डंफर ने उनकी स्कूटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.