मैनपुरी, मई 3 -- मैनपुरी। कुरावली-मैनपुरी मार्ग पर ग्राम अंजनी के निकट तेज रफ्तार डंपर ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। रविवार को तड़के 4.30 बजे के करीब हादसा हुआ। टक्कर लगने से बस चालक की मौत हो गई और उसमें सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए और शव रोडवेज बस स्टैंड ले आए। घटना से चालकों में भी गुस्सा फैल गया और बसों का संचालन बंद कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस के समझाने पर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस (यूपी 78-केटी 2763) आनंद विहार से कुरावली होते हुए मैनपुरी आ रही थी। बस जैसे ही मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर ग्राम अंजनी के निकट पहुंची तभी मिट्टी लादकर ले जा रहे डंपर ने बस में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही...