रुद्रपुर, फरवरी 28 -- रुद्रपुर। शुक्रवार देर रात रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी साइड में लगा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया है। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और युवक डंपर के नीचे फंस गया। युवक को रेस्क्यू करने का वीडियो वायरल हो रहा है। हादसा इतना अचानक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके से गुजर रही डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसके पैरों में चोट आई है, लेकिन हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.