उरई, अप्रैल 15 -- उरई, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित चौरासी मोड़ पर बुधवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। कालपी रोड स्थित गौरी हॉस्पिटल के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई कि जब तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और शरीर के कई टुकड़े हो गए। फिलहाल पुलिस में महिला के शव के टुकड़ों को बटोर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बुधवार दोपहर को शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित चौरासी मोड़ पर गौरी हॉस्पिटल के सामने एक महिला रोड क्रॉस कर रही थी। तभी कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला का शव कई टुकड़ों में बंट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। बताया जा रहा है कि हादसे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.