उन्नाव, जनवरी 24 -- नवई। अजगैन-मोहान मार्ग पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मवेशी चरा रहा 10 वर्षीय बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। जानकारी के अनुसार, अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई गांव निवासी शिवम (10) पुत्र राजाराम शनिवार दोपहर अपने आधा दर्जन मवेशियों को चराने के लिए खेतों की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान नवई बाबाकुटी के पास मोहान की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने मवेशियों को कुचल दिया। दुर्घटना में तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य तड़पते रहे। शिवम भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.