तेज रफ्तार डंपर ने बुझा दिया घर का चिराग, बाइक सवार युवक की मौत
बलरामपुर, जून 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम शिवानगर चयपुरवा निवासी जालालुद्दीन शाह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र नफीस अहमद शनिवार रात करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से चयपुरवा से शिवानगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान तुलसीपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नफीस सड़क पर गिरकर गंभीर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.