मैनपुरी, मार्च 17 -- मैनपुरी-किशनी मार्ग पर मंगलवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे के करीब तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो भीड़ से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने भीड़ को समझाया और काबू में किया। परिजनों से बात करने के बाद मतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। डंपर चालक के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान घटनास्थल पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया सराबा निवासी 45 वर्षीय ध्रुव सिंह पुत्र ज्ञानी चौहान अपनी 40 वर्षीय पत्नी संतोषी के साथ बाइक से बहन के घर एटा के कस्बा अलीगंज जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक से किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम डां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.