तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत
रामपुर, जुलाई 27 -- भोट। नैनीताल हाईवे पर सोमवार सुबह रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मुरादाबाद जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के बरवाला खास गांव निवासी नवाब (50) पुत्र नन्हें अपने पड़ोसी इकरार (40) पुत्र सफदर अली के साथ बाइक से पीलीभीत दवा लेने जा रहे थे। दोनों नैनीताल हाईवे से होकर गुजर रहे थे। चाकू चौक पार कर भोट थाना क्षेत्र के कोयली तिराहे के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे रेत से भरे ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.