इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- बसरेहर। ग्वालियर-बरेली हाईवे पर स्थित बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर डंपर ने टोल प्लाजा का केबिन और बूम तोड़ दिया। इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ, हालांकि बाद में चालक ने क्षतिपूर्ति कर दी। किशनी की ओर से आ रहा एक डंपर बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर पहुंचा। लापरवाही के चलते डंपर का पिछला हिस्सा टोल प्लाजा की लाइन नंबर दो की केबिन में फंस गया। इसके चलते केबिन में लगा लैपटॉप, शीशे और जाली टूट गए। घटना के बाद भी चालक वाहन लेकर भाग गया। सुरक्षाकर्मियों ने पीछा कर बसरेहर क्षेत्र के बहादुरपुर के पास उसे पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.