तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी बस में मारी टक्कर, चालक की मौत
औरैया, अप्रैल 28 -- औरैया, संवाददाता। बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने यात्रियों को दहला दिया। महोबा से नोएडा जा रही एक स्लीपर बस में तेज रफ्तार डंपर पीछे से घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और महिलाएं मदद की गुहार लगाती रहीं। बस संख्या यूपी 75 बीटी 3997 सोमवार रात करीब 11 बजे यमुना नदी के पास किमी 229 पर खाना खाने के लिए खड़ी थी। यात्री और चालक-परिचालक नीचे उतरकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान बस चालक 30 वर्षीय अतर सिंह निवासी शहजादपुर, उरई बस के आगे खड़ा था, जबकि यात्री बस में बैठ चुके थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.