तेज रफ्तार डंपर ने अप्पे को मारी टक्कर, सात लोग घायल
गंगापार, मई 15 -- प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार शाम उस समय चीख-पुकार मच गई, जब बीच सड़क पर सवारी बैठा रहे एक अप्पे को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक के दोनों पैर डंपर के पहिए के नीचे आने से बुरी तरह जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार प्रयागराज से सवारी लेकर एक अप्पे मेजा रोड की ओर जा रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे वाहन जैसे ही मर्दापुर गंधियाव गांव के समीप पहुंचा, चालक ने बीच सड़क पर वाहन रोककर सवारी बैठानी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- डंपर-बस की भिड़ंत, चालक-परिचालक सहित 14 यात्री घायल इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने अप्पे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अप्पे में बैठी सवारियां सड़क पर जा गिरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.