गंगापार, अप्रैल 28 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना क्षेत्र के कौवा बाजार में मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।कौंधियारा थाना क्षेत्र के दवनपुर सोढ़िया गांव निवासी 46 वर्षीय फूलचंद कुशवाहा पुत्र राम अभिलाष अपने गांव के ही सुग्रीव पुत्र नचकऊ के साथ बाइक से बंधवा स्थित बड़े हनुमान जी का दर्शन कर लौट रहे थे। मंगलवार करीब 3:30 बजे कौवा बाजार के पास कोहड़ार की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फूलचंद डंपर के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुग्रीव कुशवाहा (36) पुत्र नाचकऊ नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.