रायबरेली, मार्च 24 -- रेलकोच संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी किशोर को ई-रिक्शा से सब्जी उतारते समय तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। डंपर की चपेट में आने से एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार ने अपना कहर बरपा दिया। मधुकरपुर के पास ई-रिक्शा से सब्जी उतार रहे 17 साल के किशोर ने तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर के पास खड़ी एक महिला भी डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किशोर और महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में किशोर की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।कोतवाल प्रमोद कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.