सहारनपुर, मार्च 9 -- सरसावा। हरिद्वार-पंचकुला फोरलेन हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने सड़क पर काम कर रहे श्रमिकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिला और दो पुरुष सहित चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचआई एंबुलेंस ने सभी घायलों को पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रविवार सुबह एनएचआई की टीम श्रमिकों से हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाकर सफाई कार्य करा रही थी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रॉले ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए काम कर रहे श्रमिकों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों की पहचान सरसावा निवासी रश्मि, अवनीश, काई और अनुज के रूप में हुई है। सभी को गंभीर हालत में पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लोगों ने ट्रॉला चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.