कन्नौज, मार्च 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ताजपुर रठेरा रोड पर अचानक सड़क पर आ गई बकरियों को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्राली पलट गई। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई।सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। मासूम बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। मैनपुरी जनपद के किशनी थाना अंतर्गत लुकुटपुर कैथौली गांव निवासी बबलू अपनी बहन सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के रौतामई गांव निवासी पूनम पत्नी मानसिंह के पुत्र अमन के अन्नप्राशन प्रोग्राम के लिए अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर से नीम करोली धाम गए हुए थे। देर रात वहां से वापस लौटते समय ताजपुर रोड पर ग्राम नहरईआ रठौरा गांव के पास सड़क पर अचानक सामने आ गई बकरियों को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ...