तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, दबकर युवक की मौत
बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ निवासी 26 वर्षीय रामनारायण पुत्र हल्के राम मंगलवार शाम ट्रैक्टर में बैठकर जा रहा था, ओवर स्पीड के चलते महुआ गांव के पास ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें दबकर रामनारायण घायल हो गया। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बाबा पांडे फरार हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से गिरा किशोर, पहिया चढ़ने से गई जान मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भाई रामचंद्र ने बताया कि रामनारायण मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.