फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- शमसाबाद, संवाददाता। रमापुर-नैगवां संपर्क मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल से जा रहे बालक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। बालक समोसा लेकर अपनी बहन के साथ भट्ठे पर लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ललौर गांव के सुरेश चंद्र का 12 वर्षीय पुत्र गोपी किशन बुधवार दोपहर को अपनी बहन राधा के साथ नैगवां गांव से साइकिल पर सवार होकर समोसा लेकर भट्ठे पर जा रहा था। जैसे ही गोपीकिशन रमापुर जसू संपर्क मार्ग की ओर पहुंचा कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें गोपीकिशन ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.