पूर्णिया, मई 14 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर स्थित बालू टोल गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद डाला। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बालू टोल गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश यादव के पुत्र शिव शंकर यादव (35 वर्ष) के रूप में की गई है। युवक बालू टोल गांव का रहने वाला था। गांव में ही वह खेती करता था। युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक के मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंदाघायल अवस्था में इलाज घायल अवस्था में स्थानीय ग्रामीण इलाज क...