कोडरमा, मार्च 13 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के डाकबंगला पुलिस कैंप के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एलआईसी बीमा सलाहकार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान शिवपुर निवासी अशोक कुमार उर्फ शशि सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पूर्व मुखिया कंचन देवी के पति बताए जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार उर्फ शशि सिंह अपने पेशेवर कार्य से बासोडीह बाजार गए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे वह मोटरसाइकिल से वापस अपने घर शिवपुर लौट रहे थे। इसी दौरान डाकबंगला पुलिस कैंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास...