चक्रधरपुर, जून 29 -- सोनुवा। सोनुवा थाना क्षेत्र के निश्चिंतपुर मैदान के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 23 वर्षीय शिक्षिका वंदना महतो की मौत हो गई। वह एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सोनुवा में घंटी आधारित शिक्षिका थीं और पैदल स्कूल जा रही थीं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सड़क किनारे चल रही शिक्षिका को पीछे से आए ट्रैक्टर ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल वंदना को पहले सोनुवा सीएचसी और फिर बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने निश्चिंतपुर के पास एनएच-320डी जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने और फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...