बलरामपुर, अप्रैल 5 -- बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के कोयलरा चौराहा पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 61 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, पहलवारा निवासी चंद्रधर श्रीवास्तव (61) शनिवार को पैदल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...