सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार किसान गंभीर घायल हो गया। सूचना पर परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को सहारनपुर ले गए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को गांव साढोली निवासी किसान नरेंद्र कुमार किसी काम से नकुड़ आया था। शाम करीब पांच बजे नरेंद्र अपनी बाइक पर नकुड़ से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह बस स्टैंड पर पहुंचा तो तभी उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। बताया जाता है कि ट्रॉली का पहिया नरेंद्र के बाजू के ऊपर से उतर गया। आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना एंबुलेंस व पुलिस को दी। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। घायल नरेंद्र को एंबुलेंस से सहारनपुर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.