साहिबगंज, मई 21 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा-सिरासीन मुख्य मार्ग स्थित बेल मोड़ के पास गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर घर के बरामदे में जा घुसी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि घर का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त घर सपन कर्मकार का बताया जा रहा है। हादसे में लकड़ी और टीन से बना छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर गांव का है। उधर,घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की। हालांकि बाद में मकान मालिक को मुआवजा देकर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से स्थानीय स्तर पर मामला सुलझा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...