गाज़ियाबाद, अप्रैल 25 -- मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने हुआ हादसा मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। मोदीनगर-निवाड़ी मार्ग पर नगर पंचायत निवाड़ी कार्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।जिला मेरठ के थाना जानी के गांव डालूहेडा निवासी 32 वर्षीय मोनू कुमार मोदीनगर की एक निजी कंपनी में नौकरी करते है। शुक्रवार रात को वह बाइक से ड्यूटी करने मोदीनगर जा रहे थे। जब वह नगर पंचायत निवाड़ी कार्यालय के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, घटनास्थल पर पुलिस मौजूद राहीगरों ने मोनू को मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रैक्टर लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.