संभल, मार्च 17 -- जुनावई थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव रदनौल अजीजपुर निवासी नीरेश कुमार (25) पुत्र राधेश्याम रविवार देर रात दोस्त ग्रीश कुमार व अरविंद कुमार के साथ गुन्नौर से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह मेरठ-बदायूं हाईवे पर जुनावई में जनता इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.