पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। गुलाबबाग के गुंडा चौक से बीरपुर चौक जाने वाली उथरी पोखरिया चौक के निकट सड़क हादसे में 10 वर्षीय छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क को घंटों जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया गया। जाम लगभग दो घंटे तक रहा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। मृतक बालक वार्ड संख्या 46 कृष्णा नगर बेगमबाद निवासी मुकेश मल्लिक का 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार था। वह कक्षा तीन का छात्र था। परिजनों ने बताया कि स्कूल से लौटकर खाना खाने के बाद अपनी साइकिल से बाजार की ओर निकला था। इसी दौरान गुंडा चौक की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.