कोडरमा, जून 11 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बासोडीह बस स्टैंड के समीप सोमवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 80 वर्षीय गुल्ली प्रसाद यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे रांची स्थित रिम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, योगीडीह गांव निवासी गुल्ली प्रसाद यादव सोमवार को बासोडीह के साप्ताहिक हाट-बाजार में खरीदारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान ईंट लदा एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर उन्हें टक्कर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां...