तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत
गिरडीह, जून 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। जमुआ-देवघर रोड पर भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से सटे चकाई के चिलखारी गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खड़े ट्रेलर के पास खाना बना रहे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य सहयोगी ट्रेलर के नीचे दब गये। मृतक और घायल आपस में पिता पुत्र हैं। मृतक कोडरमा जिले के गोरखर गांव निवासी रियासत हुसैन 50 वर्ष थे। वहीं उसका पुत्र रियाज गंभीर रूप से घायल होकर ट्रेलर में ही दब गया। टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक और खलासी घायल अवस्था में ही भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खड़ा ट्रेलर सड़क किनारे लगा था। चालक ट्रेलर के बगल में चूल्हा जलाकर खाना बना रहा था। इसी दौरान गिरिडीह की ओर से लोहे का पाइप लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने अनियंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.