तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक मरा
मऊ, मार्च 25 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत पिढवल क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर बुधवार की अल सुबह करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्ेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना करने वाले वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बलिया जनपद के भीमपुरा थाना अंतर्गत सिधौली निवासी मुन्ना उम्र 45 बुधवार की सुबह मऊ से ट्रैक्टर लेकर घोसी के पिढवल मोड पर बनवाने के लिये जा रहा था। उक्त ट्रैक्टर चालक स्थानीय कोतवाली अंतर्गत पिढवल क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.