तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, चालक गंभीर
चंदौली, जून 3 -- चंदौली, संवाददाता। चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के पास बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिगस्त हो गया। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के जुटे ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। इसपर सदर कोतवाली पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दोनों वाहनों को हाइवे से हटाकर यातायात व्यवस्था को चालू कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि चालक को झपकी लगने से यह हादसा हुआ। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.