तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, पांच लाख के नुकसान का दावा
रामगढ़, जून 3 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। कोर्ट मोड़ स्थित सनशाइन बैंक्वेट हॉल के समीप सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी आइसक्रीम फ्रीजर लदी पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में लदी आइसक्रीम फ्रीजर मशीन टूट गई तथा उसमें मौजूद खलासी के सिर में गंभीर चोट लगी। वाहन मालिक ने दुर्घटना में करीब पांच लाख रुपये की क्षति होने का दावा किया है। मामले को लेकर रामगढ़ थाना में ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रजरप्पा प्रोजेक्ट निवासी विक्रांत कुमार ने रामगढ़ थाना में दर्ज शिकायत में बताया है कि एक जून की शाम करीब छह बजे उनकी पिकअप वैन जेएच 24 के-1352 में आइसक्रीम फ्रीजर मशीन लदी हुई थी। वाहन कोर्ट मोड़ स्थित सनशाइन बैंक्वेट हॉल के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.