मिर्जापुर, मई 2 -- चेतगंज,मिर्जापुर । चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर -औराई मार्ग पर टेढ़ावा पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से डीजे वाहन में धक्का मार दिया l जिससे डीजे वाहन पलट गया l डीजे वाहन के पलटने से उसमें सवार दो युवक घायल हो गए l जबकि तीसरा युवक बाल-बाल बच गया l मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रमा सेंटर मिर्जापुर भेजवाया l

घायलों की पहचान पुरजागीर गांव निवासी 25 वर्षीय संदीप राम पुत्र घनश्याम अपने साथी 18 वर्षीय विशाल कुमार निवासी गड़गेड़ी व 25 वर्षीय आकाश निवासी पुरजागीर के साथ भदोही जनपद के चौबेपुर उमरहा महाराजगंज से बारात लगाकर अपना डीजे लेकर वापस अपने गांव पुरजागीर लौट रहे थे l शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर औराई मार्ग पर टेढ़वा पुलिस चौकी के पास पहुंचे थ...