तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दंपती की मौत, हंगामा और तोड़फोड़
आरा, जून 30 -- आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबांध गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के बहरी गांव निवासी 30 वर्षीय अर्जुन पाल और उनकी 25 वर्षीया पत्नी रानी देवी शामिल हैं। दोनों इलाज कराने बाइक से आरा जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे बेलगाम ट्रेलर ने दोनों को रौंद डाला।
गुस्सा भड़का ग्रामीणों का हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और दौड़कर ट्रेलर चालक को दबोच लिया। ट्रेलर में भी जमकर तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडों से ट्रेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस की गाड़ी का भी शीशा तोड़ दिया गया। मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ बालबांध गांव स्थित सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.