गोंडा, मई 4 -- नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज क्षेत्र के कटरा शिवदयालगंज के पास सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नवाबगंज-कटरा तिराहे से फोरलेन की ओर जाने वाले हाईवे पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के कंचनापुर गांव निवासी राजू यादव (18 वर्ष) सोमवार तड़के करीब पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयोध्या जा रहा था। इस्माइलपुर गांव के पास मोड़ पर कंचनापुर की ओर से आ रहा एक ट्रेलर अचानक हाईवे पर आ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक राजू यादव ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद...