तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, आवागमन बाधित
मिर्जापुर, मई 31 -- ड्रमंडगंज/मिर्जापुर। क्षेत्र के मिर्जापुर-रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव में टाइगर प्वाइंट के पास रविवार सुबह गिट्टी लादकर मिर्जापुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक बाल-बाल बच गया। हाई के बीचो-बीच ट्रेलर के पलटने से आवागमन भी बाधित रहा। सूचना मिलने पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने ट्रेलर मालिक को हादसे की सूचना देते हुए आवागमन चालू कराने में जुट गए। मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर मिर्जापुर जा रहा ट्रेलर जैसे ही लहुरियादह गांव में टाइगर प्वाइंट के आगे पहुंचा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना में 30 वर्षीय ट्रेलर चालक संजय निवासी लहुरियादह पूरी तरह सुरक्षित है। सूचना पर पहुंचे एसआई सुभाष यादव हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव ने घटना की जांच की। ट्रेलर पलटने से एक लेन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.