बेगुसराय, फरवरी 27 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर बाड़ा हाट गाछी मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो में ठोकर मार दी। इससे स्कॉर्पियो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ट्रक एवं स्कॉर्पियो की टक्कर की हुई आवाज से घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। सभी घायल व्यक्ति खोदावंदपुर गांव के हैं। घायलों की पहचान खोदावंदपुर गांव के अखिलेश कुमार के 17 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार, स्व. तेज नारायण महतो के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार, अवधेश महतो के 27 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार, कन्हैया म...