गोंडा, मार्च 28 -- बभनान/बभनजोत, हिटी। बस्ती जिले के हर्रैया स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे स्कूटी सवार युवक को गिट्टी लदे ट्रक ने रौंद डाला। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना उसके गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से घटना की जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि खोड़ारे थानाक्षेत्र के कूकनगर ग्रंट के मजरा खुटेहरा निवासी गोविंद कुमार वर्मा (32) बस्ती के हर्रैया थानाक्षेत्र में अपने रिश्तेदारी में गया था, जहां से वह शनिवार को अपनी ई स्कूटी से घर वापस आ रहा था। परिजनों के मुताबिक जैसे ही वह हर्रैया- बभनान मार्ग पर परसा के पास पहुंचा वैसे ही सामने से आ रही गिट्टी लदे ट्रक की चपेट मे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। लोगों ने उसे पकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.