नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कापसहेड़ा इलाके में 28 जनवरी को तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में पालम के राज नगर निवासी संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ककरौला निवासी मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मनीष का इंदिरा गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीसीआर कॉल के जरिए समालखा रेड लाइट के पास हादसे की सूचना मिली। घटनास्थल पर कापसहेड़ा पुलिस टीम ने पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल भेजा और क्षतिग्रस्त स्कूटी बरामद की। ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित सुरागों पर काम किया जा रहा है। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.