तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार अधेड़ को रौंदा, मौत
पटना, जून 23 -- बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली बाजार स्थित एसबीआई के पास अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार अधेड़ को रौंदते हुए फरार हो गया। जिसमें स्कूटी सवार नेउरागंज निवासी अरुण कुमार गुप्ता (56) की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। अरुण कुमार गुप्ता कन्हौली बाजार स्थित एसबीआई बैंक में किसी काम से आये थे। काम खत्म होने के बाद स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचलते हुए शिवाला की ओर भाग निकला। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते तब तक उनकी मौत हो गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.